आक्रोशित युवक ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी , लड़की पसंंद करने के बाद भी नहीं हुई शादी

[object Promise]

प्रयागराज, जनपद में औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया गांव में एक युवक ने अपने पिता को बेल्ट से मारकर इसलिए लहूलुहान कर दिया कि उसके पिता ने रिश्ता तय करने के बाद उस लड़की से शादी नहीं करवाया। घरवाले बेटे की हरकत से परेशान हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पिता और बेटों को लेकर थाने पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

[object Promise]
लड़की-लड़का एक दूसरे को देखने के बाद पसंद कर लिए थे लेकिन रजत के नशेड़ी होने की वजह से लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रजत को लगा कि उसके बाप ने ही शादी करने से मना किया है। इसलिए वह घर में लड़ाई झगड़ा करने लगा।

कुरिया गांव निवासी राजकिशोर के दो बेटे हैं। रमेश और रजत। रमेश बड़ा होने के नाते उसकी शादी हो चुकी है। उसका एक बच्चा भी है। पिछले दिनों रजत के लिए एक रिश्ता आया था। लड़की-लड़का एक दूसरे को देखने के बाद पसंद कर लिए थे, लेकिन रजत के नशेड़ी होने की वजह से लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रजत को लगा कि उसके बाप ने ही शादी करने से मना किया है। इसलिए वह घर में लड़ाई झगड़ा करने लगा।

राजकिशोर छत पर धूप सेंक रहा था। उसी दौरान रजत घरवालों से झगड़ा करते हुए छत पर चढ़ गया और अपने बाप को लोहे की बेल्ट से मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर थाने चली गई । इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह के सामने सभी को पेश किया गया। पूछताछ के दौरान रजत ने बताया कि जब से लड़की वालों ने शादी से इनकार किया है उसका मन नहीं लगता है इसके लिए उसके ब्लड को चेंज करा दिया जाए। उसकी अजीबोगरीब हरकत देखकर पुलिस वाले भी हंसने लगे। काफी देर पंचायत चलने के बाद पुलिस ने रजत को डांटते छोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *