आईआईटी दिल्ली है रोजगार क्षमता में भारत में शीर्ष संस्थान – सर्वे रिपोर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) भारत में सबसे अधिक रोजगार क्षमता वाला उच्च शिक्षा संस्थान है। यह बात उजागर हुई है ‘ग्लोबल इम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग एण्ड सर्वे’ यानि जीईयूआरएस 2020 नामक सर्वेक्षण रिपोर्ट से, जिसे हाल ही प्रकाशित किया गया है। विभिन्न देशों के शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन को लेकर प्रकाशित विस्तृत रिपोर्ट में भारत के संस्थानों की रोजगार क्षमता में सराहनीय बढ़ोत्तरी हुई है। जीईयूआरएस 2020 में भारत की ओवरऑल रैंक 15 रही, जो कि वर्ष 2010 के 23वीं रैंक के मुकाबले काफी बेहतर है।

[object Promise]
Global Employability Ranking Survey 2020 विभिन्न देशों के शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट में भारत के संस्थानों की रोजगार क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। जीईयूआरएस में भारत की ओवरऑल रैंक 15 रही जो कि वर्ष 2010 के 23वीं रैंक के मुकाबले काफी बेहतर है।

फ्रांस के एक एचआर कंसल्टेंसी ग्रुप ईमर्जिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित जीईयूआरएस 2020 सर्वेक्षण रिपोर्ट में जहां अमेरिका के उच्च शिक्षा संस्थान पहले स्थान स्थान पर बने हुए हैं, वहीं कई अन्य देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों की रोजगार क्षमता में खासी वृद्धि देखी गयी है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी, चीन और साउथ कोरिया सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल हैं। वहीं, भारत की बात करें तो यहां के संस्थानों के प्रदर्शन भी पहले से बेहतर हुए हैं। भारत के 250 संस्थानों को सर्वे में जगह दी गयी है, जो कि पिछले एक दशक अच्छी हुई है।

बात करें अगर के संस्थानों की तो आईआईटी दिल्ली की वैश्विक रैंक 27 है, जो कि वर्ष 2019 में 54 थी। वहीं, आईआईएससी बैंगलोर की रैंक इस वर्ष 71 रही है, जो कि पिछले वर्ष 43 है। भारत शीर्ष संस्थानों की रैंक नीचे टेबल में देखें।

संस्थान 2019 रैंक 2020 रैंक
आईआईटी दिल्ली 54 27
आईआईएससी बैंगलोर 43 71
आईआईटी बॉम्बे 153 128
आईआईएम अहमदाबाद 170 184
आईआईटी खड़गपुर 195
एमिटी यूनिवर्सिटी 236

ये हैं विश्व के शीर्ष संस्थान

संस्थान देश रैंक
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूएसए 1
मेसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूएसए 2
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए 3
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यूके 4
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके 5
टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान 6
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए 7
टोरंटो यूनिवर्सिटी कनाडा 8
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर सिंगापुर 9
येल यूनिवर्सिटी यूएसए 10
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी यूएसए 11
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख  जर्मनी 12
 ईटीएच ज्यूरिख स्वीट्जरलैंड 13
 प्रिंसटन यूनिवर्सिटी यूएसए 14
 ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया 15

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *