अहमदाबाद: सीएम विजय रूपानी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। संगीता सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) जांच का नेतृत्व करेंगी। CM ने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है । अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आज सुबह आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। श्रेय अस्पातल को कोरोना के लिए डेडिकेड किया गया है। आग जब लगी उस समय आईसीयू में 10 कोरोना मरीज थे, जबकि पूरे हॉस्पिटल में 49 कोरोना मरीज थे।
Leave a Reply