असम : पूर्व CM तरूण गोगोई की हालत बेहद नाजुक, Covid-19 से हैं पीड़ित

[object Promise]

गुवाहाटी, पीटीआइ। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई (Tarun Gogoi) की स्वास्थ्य स्थिति सोमवार की सुबह और बिगड़ गई है। उनकी देख भाल कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गोहाटी मेडिकल कॉलेज (Gauhati Medical College Hospital) में इलाज चल रहा है।

[object Promise]
कोरोना वायरस से पीड़ित असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का हालत और बिगड़ गई है। गोहाटी मेडिकल कॉलेज में 84 वर्षीय गोगोई का इलाज चल रहा है। नौ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।

गोहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने बताया कि 80 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से जुड़ी जटिलताओं के कारण अपना उपचार करवा रहे हैं। नौ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘सर (गोगोई) की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बहुत नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं।’ असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा, तरूण गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में ही मौजूद हैं।

बता दें कि गोगोई वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। रविवार को उनका डायलिसिस किया गया जो छह घंटे तक बना रहा। उनका रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा है और वे पूरी तरह से मशीनों की मदद से सांस ले रहे हैं।

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार की रात वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *