अवैध संबंधों के चलते मां ने कर दी सात के बेटे की हत्या !

[object Promise]

शिमला। एक मां ने अपने ही सात साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला जिले की इंदौरा तहसील की भोग्रवां पंचायत का है। बताया जा रहा है कि मां ने अपने नाज़ायज़ सबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस थना इंदौरा में इस संबंध में अभियुक्त महिला के पति बलवंत सिंह ने शिकायत दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां पूना देवी के अपने देवर सेवा कुमार के साथ नाज़ायज़ संबंध थे।

पुलिस और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी देश में हो रही आपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है, आए दिन देश के विभिन्न कोनों से अपराध की ख़बरें आती रहती हैं, जो पुलिस और प्रशासन पर सवालिया निशान लगाती हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना प्रकाश में आई है। सात वर्षीय बेटे युद्धवीर उर्फ विनय ने उन्हें संबंध बनाते हुए देख लिया था। इस वजह से महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी और लाश को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने लाश बरामद कर लिया है। आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों के भी बयान ले रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *