[object Promise]
अलीगढ़, हरदुआगंज कस्बा के बेरामगढी बंबा में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया।
आठ दस दिन पुरानी है लाश
कस्बा क्षेत्र के हरदुआ देहात गांव के पास से नकल रजबहा किनारे शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उन्हें हरदुआ पुल के पास पानी मे लाश उतराती दिखी, जिसे देख भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकाला जो एक 25 वर्षीय युवक थी। नग्न अवस्था में करीब आठ से दस दिन पुरानी क्षत-विक्षत लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि शव को मोर्चुरी भिजवा दिया गया है।
Leave a Reply