अलीगढ़ : पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

[object Promise]

अलीगढ़, एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर पुलिस -प्रशासन ने भी अपनी तैयारियाें को अंजाम देना शुरू कर दिया है । इसके लिए एएमयू इंतजामिया से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। एएमयू परिसर के अलावा शहर के संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की तैनाती के साथ ही कड़ी निगरानी भी रहेगी, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

[object Promise]
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर पुलिस -प्रशासन ने भी अपनी तैयारियाें को अंजाम देना शुरू कर दिया है । इसके लिए एएमयू इंतजामिया से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।

व्‍यवस्‍थओं को दिया अंतिम रूप

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर एएमयू इंतजामिया से मैराथन बैठक चल रही हैं। हरेक बिंदु पर गहनता से विचार -विमर्श कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पीएम के संबोधन के दौरान इंटरनेट, स्क्रीन व अन्य किसी प्रकार का व्यवधान न हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है । इसके लिए एनआइसी को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एएमयू परिसर व उसके बाहर पीएसी, आरएएफ समेत पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा । इसके अलावा शहर के जितने भी संवेदनशील प्वॉइंट हैं वहां पर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए जा रहे हैं । कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल शहर में गश्त पर रहेगा और हरेक घटना पर पैनी निगरानी भी रखेगा । विरोध प्रदर्शन को लेकर खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है और इसका इनपुट  जुटाया जा रहा है । शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *