अरुण जेटली आखिरी सांस लेने से पहले रायबरेली को दे गए खूबसूरत उपहार

[object Promise]

रायबरेली । पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली निधन से पहले उन्होंने सोनिया के संसदीय क्षेत्र को रोशन करने के लिए सोलर लाइटें लगवाने का पत्र जिलाधिकारी नेहा शर्मा को लिखा था।

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाता उत्तर प्रदेश और लखनऊ से भी काफी गहरा था। आखिरी सांस लेने से पहले अरुण जेटली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को खूबसूरत उपहार दे गए।

बतौर राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधत्व करने वाले अरुण जेटली ने जिला प्रशासन को पत्र में लिखा कि सांसद लोकल एरिया डिवेलपमेंट (MPLAD से रायबरेली में 200 सौर ऊर्जा वाली हाई मास्ट लाइट लगाई जाए।

यह राशि उन्होंने सांसद निधि योजना के तहत अपने फंड से मंजूर की थी। बता दें कि एक सांसद को स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं।

जेटली के प्रतिनिधि हीरो बाजपेयी ने रविवार को कहा कि अरुण जेटली की यह सिफारिश रायबरेली प्रशासन को 17 अगस्त को सौंपी गई थी। जेटली चाहते थे कि कि दीपावली से पहले रायबरेली को रोशन किया जाए।

उन्होंने अपने फंड से ढाई करोड़ रुपये इन सोलर लाइटों के लिए दिया। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि परियोजना को जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हम इसे पूरा करने में अब और तेजी लाएंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *