अरविन्द केजरीवाल पर मनोज तिवारी का हमला , कहा- समय और जगह बताएं बहस के लिए

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल की चुनौती को स्वीकारते हुए पूछा है कि बहस के लिए समय और जगह बताएं केजरीवाल। आपको बताते जाए कि आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आप पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को बहस की चुनौती दी थी।

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए और वे चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुनेंगे। एक लोकतंत्र में जनता ही मुख्यमंत्री चुनती है। शाह मुख्यमंत्री नहीं चुन सकते।

केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करे, जिसके साथ वह बहस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहस महत्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं भाजपा को इसके लिए बुधवार अपराह्न् एक बजे तक का समय देता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने दिल्ली के लिए अशिक्षित मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया तो यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *