अब देने होंगे बस ₹50, घर बैठे कोरोना की जांच!

[object Promise]

हैदराबाद। पिछले महीने बड़े जोर-शोर से चीन की दो कंपनियों से रैपिड टेस्ट किट मंगाए गए थे। कहा गया कि भारत के लिए ये गेम चेंजर साबित होगा। लेकिन सिर्फ एक हफ्ते में ही सारे टेस्ट किट फेल हो गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सारे राज्यों से ये किट वापस ले लिए। लेकिन अब हैदराबाद की एक कंपनी ने सबसे सस्ता टेस्ट किट बनाने का दावा किया है। साथ इस रैपिड किट को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इससे कोई भी खुद से अपने घर पर कोरोना का टेस्ट कर सकता है।

इस किट को तैयार किया है जेनोमिक्स बायोटेक ने। कंपनी के मुताबिक एक किट की कीमत सिर्फ 50 से 100 रुपये बीच होगी। जबकि चीन से मंगाई गई रैपिड टेस्ट किट की कीमत 400-600 रुपये थी। खास बात ये है कि आप इस किट से खुद टेस्ट कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि किट के नतीजे भी 96 फीसदी तक सही आते हैं। ये किट किसी प्रेग्नेंसी किट की तरह ही हैं। किट एक छोटे पाउच में आएंगे जिसमें ब्लड निकालने के लिए सुई, ग्लब्स और ड्रॉपर होगा। यहां प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह दो अलग-अलग रंगों की लाइन होगी।

जेनोमिक्स बायोटेक के फाउंडर पी रत्नागीरी का कहना है कि वे अगले हफ्ते इसे आईसीएमआर के पास अप्रूवल के लिए जमा करेंगे। उनका कहना है कि सारे फ्लू लगभग एक जैसे होते हैं और कोरोना बाकियों से सिर्फ 20 फीसदी अलग है और हमने इसी को किट में पकड़ने की कोशिश की है। कंपनी ने कहा है कि आईसीएमआर और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद वे एक दिन 50 हजार तक किट बना सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *