अनोखी पहल : यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का नहीं होगा चालान

[object Promise]

हैदराबाद । रचकोंडा कमिश्नरी की इस पहल के तहत हेल्मेट नहीं पहनने वालों, लाइसेंस नहीं रखने वालों, बीमा और प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वालों को कोई चालान जारी नहीं किया जाएगा।

यातायात पुलिस मोटर वाहन चालकों के हेल्मेट खरीदने और बीमा की व्यवस्था करने तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद करेगी। लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों के लिये पुलिस घटनास्थल पर ही उनका ऑनलाइन प्रशिक्षु लाइसेंस बुक करेगी।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंघन के भारी जुर्माने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने यहां हेल्मेट या जरूरी दस्तावेज के बगैर वाहन चलाने वाले मोटर वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने के बजाय उनकी मदद करने की पहल शुरू की है।

पुलिस ने फैसला किया है कि जो भी लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े जाएंगे, उनका तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनवाने का पंजीकरण करा दिया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) एन. दिव्यचरण राव ने कहा, ‘कुछ लोगों को यातायात चालान को लेकर गलतफहमी है। इसे दूर करने के लिये पुलिस ने यह अनोखी पहल शुरू की है ।

जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना नहीं लगाकर पुलिस उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देगी। बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी सरकारों ने लोगों की सहूलियत के लिए मोटर वीइकल ऐक्ट में संशोधन कर जुर्माने की रकम कम की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *