अनुराधा पौडवाल से एक महिला ने मांगा 50 करोड़ रुपये हर्जाना, जानिये क्या है पूरा मामला !

[object Promise]

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha paudwal) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, केरल की एक महिला ने खुद को अनुराधा पौडवाल की बेटी बताया है और उनके खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया है. यही नहीं अनुराधा से 50 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है। केरल की महिला करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा और उनके पति अरुण पौडवाल उनके जैविक माता-पिता हैं ।  इस मामले में अब अनुराधा पौडवाल की ओर से प्रतिक्रिया आई है ।

उन्होंने कहा वे इस तरह की किसी भी तरह की घटिया बयानबाजी का जवाब नहीं देना चाहती हैं , अनुराधा की प्रवक्ता का कहना है कि यह लड़की साइको है । अनुराधा की प्रवक्ता ने Media को बताया कि 1974 में सिंगर की बेटी कविता का जन्म हुआ था। ऐसे में ये लड़की कहां से आ गई । अगर वह वाकई में अनुराधा की बेटी हैं तो करमाला को पैसे देने चाहिए ना कि हर्जाना मांगना चाहिए।

करमाला का कहना है कि करीब 5 साल पहले मेरे पिता ने मरने से पहले बताया था कि मेरी असली मां अनुराधा पौडवाल हैं । मेरे पालक पिता आर्मी में थे और अनुराधा पौडवाल के दोस्त थे ।  बाद में उनका ट्रांसफऱ मुंबई हो गया । अनुराधा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने सिंगिंग के करियर में बिजी थीं । वह मेरी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहती थीं । कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *