अनाथ बच्ची की परवरिश की और आज शादी कराने जा रहे पत्रकार

अनाथ बच्ची की परवरिश की और आज शादी कराने जा रहे पत्रकार

लुधियाना । “नर सेवा नारायण सेवा” की उक्ति को चरितार्थ करते हुए पंजाब के कुछ पत्रकारों ने मिलकर आज एक अनाथ गरीब लडकी की शादी का आयोजन किया है।

बताना चाहते हैं कि रूबी नाम की एक लड़की लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आज से चौदह साल पहले स्थानीय पत्रकार विक्की दास को मिली। विक्की ने रूबी के घर वालों को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन कामयाब नही हो सके। अंततः उन्होंने रूबी को अपने साथ ही अपने परिवार काम हिस्सा बना लिया । तबसे रूबी की परवरिश पत्रकार विक्की के घर मे ही होने लगी।

आज रूबी 21 साल की है और हमारे कर्मयोगी विक्की ने इस बच्ची को अपनी सीमित आय के बावजूद दसवीं तक की बेहतरीन शिक्षा दिलवा कर एक मिशाल कायम कर दी कि ” बेटियां किसी एक की नही पूरे समाज की औलाद होती है।

रूबी की पुरानी सारी याददाश्त तभी से गायब है जब वो पत्रकार विक्की की गोद मे आई थी। बताना आवश्यक है कि श्री विक्की देश के एक समाचार एजेंसी मे काम करते और भगवान् ने उनको पहले ही तीन बिटिया दे रखी थी । रूबी को वो अपनी चौथी बेटी मानकर परवरिश करते आए । अपनी तीनो बेटियो स्नेहा, सुष्मिता और संगीता की शादी करने के बाद विक्की अपनी चौथी दत्तक पुत्री रूबी की शादी करने जा रहे है ।

इस शादी मे विक्की ने अपने निकटतम पत्रकार बंधुओं से सहयोग प्राप्त कर शादी को यादगार बनाने की कोशिश की है । आज शाम जालंधर स्थित आर्य समाज मंदिर मे रूबी की शादी का वैदिक रिवाज होगा। पंजाब के जनप्रिय संपादक विजय चोपड़ा ने भी इस शादी मे 51000 नकद और एक अन्य समाचार पत्र समूह के समस्त सहयोगियो की ओर से एक लाख इक्कीस हजार का नकद सहयोग दिया । इसके अलावा लुधियाना के सात पत्रकारों ने मिलकर एक लाख चालीस हजार रुपए का सहयोग किया है ।

भारत दर्पण मीडिया ग्रुप के महाप्रबंधक पीयूष पाण्डेय ने भी अपनी ओर से भी आर्थिक सहयोग दिया है।

इस शादी मे लडके वालों की ओर से जोडे को आभूषण के साथ कपडे दिए जा रहे हैं । सबसे बडी बात ये है कि इस शादी में दरिद्र नारायणो के अलावा स्थानीय अनाथाश्रम के 65 अनाथ बच्चो को उच्च स्तरीय भोजन और वस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

रूबी की शादी पटियाला के ग्रामीण क्षेत्र के एक मल्टीनेशनल कंपनी मे कार्यरत रोहतास शर्मा से की जा रही है जिसने रूबी को एक नई जिंदगी देने के साथ बेहतर पारिवारिक संरक्षण देने को प्रतिबद्ध है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *