अजित पवार ने NCP नेता जयंत पाटिल से मिलने के बाद कहा- स्थाई सरकार देंगे भाजपा के साथ

अजित पवार ने NCP नेता जयंत पाटिल से मिलने के बाद कहा- स्थाई सरकार देंगे भाजपा के साथ

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार से उलटफेर होता नजर आ रहा है। वहीं एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने आज अजित पवार से मुलाकात की है और उन्हें पार्टी में लौटने की अपील की है। हालांकि इस मुलाकात फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

अजीत पवार ने कहा है कि भाजपा के साथ हमारा भविष्य अच्छा रहेगा। हम महाराष्ट्र की जनता को स्थाई सरकार देंगे। अजित पवार ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीटर पर अपने नाम आगे उपमुख्यमंत्री लगा दिया है।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भाजपा ने कहा है कि एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना का खेल खत्म हो गया है। अजित पवार एनसीपी विधायकों को विप जारी कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *