अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

[object Promise]

रीपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी।स्थानीय कस्बा स्थित यादव महासभा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जनपद अमेठी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष छह महासचिव दस सचिव दस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है ।नवगठित कार्यकारिणी में जयराम यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है ।कार्यकारिणी में सत्यदेव यादव गिरीश यादव व मनोज यादव पिंटू को उपाध्यक्ष आशीष यादव जगदीश यादव कपिलेश यादव सदाशिव यादव श्रीनाथ यादव व राज कुमार यादव को महासचिव एवं देवेश कुमार राम दयाल अनिल यादव सत्य प्रकाश यादव विकास यादव राम फेर यादव राम कुमार यादव चंद्रशेखर यादव राम सजीवन व डी के यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई ।वहीं अमर बहादुर सुरेश कुमार देव नारायण समर बहादुर ध्रुव राज हरिश्चंद अमित शिव सागर अमरेश व पंचराम यादव को सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने बताया कि समाज में फ़ैल रहे अंध विश्वास व रूढ़िवादी परम्पराओं के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही सामाजिक आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डल उपाध्यक्ष विजय यादव हरि प्रसाद बरसाती यादव राम नारायण यादव मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *