अंजली, रीटा, आशा…मेट्रो में काटती थीं जेब; बरामद हुए 60 लाख रुपये के हीरे

[object Promise]

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने जेबतराशी करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब साठ लाख रुपये के हीरे बरामद किए गए हैं। आरोपी महिलाएं आनंद पर्वत की रहने वाली अंजली, रीटा, आशा, पूनम, चिमना, अनीता व रेशमा हैं। इनमें चार का ऑपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अनीता गैंग की सरगना है। डीसीपी मेट्रो मोहम्मद अली के मुताबिक, मुंबई निवासी एक कारोबारी दिल्ली आए थे और एक दोस्त के घर ठहरे थे। 28 जुलाई को वह ब्लू लाइन मेट्रो करोलबाग से इंद्रप्रस्थ के बीच सफर कर रहे थे, तभी उनके बैग में पाऊच में रखे डायमंड चोरी हो गए।

उन्होंने अगले दिन मामले की शिकायत राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन में दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तफ़्तीश बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन पर आकर ठहर गई। एक महिला के हाथ में डायमंड वाला पाऊच नजर आया। पुलिस ने 30 जुलाई को शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास से उसके साथ अन्य छह महिलाओं को दबोच लिया। इनके पास से साठ लाख कीमत के हीरे बरामद किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *