बैंक में निकली बम्फर भर्ती आज ही करे अप्लाई

Job update: आज के समय मे हर कोई यही चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाये और उसकी आगे की जिंदगी खुशी से गुजरे। सरकारी नौकरी की चाहत लिये आज लाखो की संख्या में युवा तैयारी कर रहे हैं और अपना एग्जाम पास करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वही अब IBPS ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक बैंक में बम्फर भर्ती निकली है। जिसके लिये आवेदन आज यानी 2 अगस्त से शुरू हो गए हैं।

IBPS की अधिसूचना के अनुसार , बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफीसर या मैनेजमेंट ट्रेनी के 6000 से ज्याद पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिये इच्छुक उम्मीदवार को IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से अपना आवेदन करना होगा। आज से इन पदों के लिये आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। जानकारी के लिए बता दें यह भर्ती बैंक पीओ के 6432 पदों पर की जानी है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 20 साल से लेकर 30 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हो। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस पीओ परीक्षा द्वारा किया जाएगा। अभी आईबीपीएस परीक्षा की तारीख नही घोषित हुई है। सूत्रों का कहना है कि इसकी मुख्य परीक्षा दिसम्बर महीने में होगी। वही इसका इंटरव्यू अगले साल जनवरी या फरवरी में करवाया जाएगा।
अगर आप इस पद के लिए एप्लिकेशन भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करले अपना आवेदन करना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *