आज है विश्व कैंसर दिवस, जानें इसकी थीम और इतिहास

देश:- आज 4 फरवरी के दिन देश विश्व कैंसर दिवस मना रहा है। हर साल विश्व कैंसर दिवस पूरी दुनिया मे कैंसर उन्नमूलन और कैंसर के बचाव के उपचार हेतु जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। जगह जगह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के बचाव हेतु अभियान चलाए जाते हैं और लोगों को इसकी जानकारी दी जाती है।

आखिर क्यों मनाया जाता है कैंसर दिवस-

ज्यादातर लोग कैंसर को छुआछूत की बीमारी समझते हैं। संक्रमित व्यक्ति के साथ दोहरा व्यवहार करते हैं। इस मानसिकता को खत्म करने के उद्देश्य से हर वर्ष विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को कैंसर के विषय मे जानकारी दी जाती है उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है और समाज मे कैंसर को लेकर बनी दोहरी विचारधारा को खत्म कर उन्हें इसकी सही जानकारी दी जाती है।
क्योंकि यह दोहरी मानसिकता समाज मे भेदभाव उत्पन्न करती है और संक्रमित व्यक्ति को असमानता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्या है विश्व कैंसर दिवस की थीम 2023-

इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम क्लोज द गैप रखी गई है। इस थीम के माध्यम से लोगों के मध्य कैंसर को लेकर फैली असमानताओं को पहचान कर खत्म करने का उद्देश्य रखा गया है।
जानकारी के लिए बता दें अंतराष्ट्रीय कैंसर संघ द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाने की घोषणा 4 फरवरी 2002 को की गई थी। पहली बार विश्व कैंसर दिवस का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हुए विश्व शिखर सम्मेलन में किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *