Morning Ritual: सुबह-सुबह जरूर करें यह काम, मिलेगा बहुत आराम

Morning Ritual: जिंदगी का रूटीन अब शांत नहीं बचा, लोगो के पास स्वयं के लिए टाइम नहीं बचा। न किसी को सोने की सुध है न जागने की जल्दी। न खाने का तरीका, न स्वस्थ्य जीवन की चिंता। लोगो के इस व्यवहार ने आज के समय में उन्हें अपाहिज बना दिया है। बच्चे हों या बूढ़े सभी अब सुस्त रहने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके उत्तम स्वास्थ्य का कनेक्शन आपकी सुबह से जुड़ा है। असल में लोग सुबह हड़बड़ी में उठते हैं और जानवरों की तरह अपने काम में जुट जाते हैं। लेकिन अगर आप सुबह कुछ नियम बना लेते हैं और उनको फॉलो  करते हैं तो आपका जीवन स्वस्थ्य और खुशहाल रहेगा। 

सुबह उठने का समय –

कई लोग देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह उठने का उनका कोई निश्चित समय नहीं होता है। कभी वह सूरज चढ़ने के बाद उठते हैं तो कभीआधा दिन बीत जाने के बाद। लेकिन लोगों की यह आदतें उन्हें बीमार बनाती हैं। विशेषज्ञ का मानना है कि व्यक्ति को सुबह 6 बजे तक उठ जाना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से आप नेचर से जुड़ते हैं आपको ताजी हवा मिलती है जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरुरी होती है। 

योग –

कुछ लोग बड़े आलसी होते हैं वह सुबह उठ तो जाते हैं लेकिन योग और एक्सेर्साइज़ से परहेज करते रहते हैं। लोगों सुबह वर्क आउट जरूर करते चाहिए। क्योंकि यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति  है और हमें स्वस्थ्य रखता है। अगर आपको पास अधिक वक्त नहीं है तो पांच से दस मिनट के लिए आपको ग्राउंड या पार्क में दौड़ने चले जाना चाहिए। 

नाश्ता –

आपको अपने नाश्ते का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। कुछ लोग बिना नाश्ता किये दोपहर तक बैठे रहते हैं यह स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इससे फैट की समस्या हो जाती है। वही कुछ लोग ऐसे  भी हैं जो नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। कोशिश करनी चाहिए की आप नाश्ते में हेल्थी फ़ूड खाएं। अगर आपके पास नाश्ता बनाने के बहुत वक्त नहीं है तो आप एक केला और एक गिलास दूध का सेवन करें यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 

पानी –

सुबह जब आप उठे तो आपको खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में रक्त संचरण सही होता है और आप स्वयं को थका हुआ महसूस नहीं करते हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *