अगर आंखे हो जाती है लाल तो हो जाएं सावधान

हेल्थ– बदलते वक्त के साथ हम अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी लापरवाह हो गए हैं। कई बार हम देर रात तक जागते जिसके चलते हमारी आंखों में दर्द होने लगता है ओर आंखे लाल हो जाती है। वैसे तो यह नींद पूरी न होने के कारण होता है। लेकिन कई दफा ऐसा संक्रमण में कारण भी हो सकता है। आंखों के लाल होने को लेकर जानकारों की क्या है राय आइये जानते हैं।

जाने क्या कहते हैं विशेषज्ञ –

विशेषज्ञ का कहना है कि आंखों का लाल होना संक्रमण का संकेत है। कई लोग इसपर ध्यान देते हैं। वही कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे नजरअंदाज करते हैं। लेकिन सभी को आंखों के लाल होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि यह सिर्फ संक्रमण का नहीं। अपितु कई बड़ी बीमारियों का भी संकेत देता है।

कोरोना-

वैसे तो हम सब जानते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो सींधे हमारे ह्रदय और फेफड़ों को प्रभावित करती है। लेकिन कई बार इसका प्रभाव हमारी आंखों पर दिखाई देता है। आंखों का लाल होना कोरोना का संकेत हो सकता है। 

ब्यूटी प्रोडक्ट्स-

अगर आप बार बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। उसका प्रभाव आपकी आंखों पर पड़ता है। इसके साइड इफेक्ट से आपकी आंख की रोशनी कमजोर होती है और आपको कम दिखाई देने लगता है।

एलर्जी-

कई बार हमे फीवर आता है तो हमारी आंखे लाल हो जाती है। यह एक तरह की एलर्जी होती है। लेकिन इसके प्रभाव से बचाव हेतु उपाय जरूर करने चाहिए। क्योंकि इसके प्रभाव से आंखों की रोशनी कमजोर होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *