सेक्स के दौरान शरीर और मन दोनों को फायदा पहुंचता

डेस्क रिपोर्ट ;

अक्सर सेक्स से जुड़ी बातें हम यानी महिलाएं खुलकर नहीं करती हैं। सामाज के हिसाब से ऐसी बाते करना एक महिला को शोभा नहीं देता है। सेक्स एक महिला और पुरुष दोनों की ही बेसिक बॉडी नीड होती है। हो सकता है कई लोगों को इसमें इंटरेस्ट जरा कम हो लेकिन जिन्हे सेक्स पसंद होता है वो एक टाइम पर इसके आदी भी हो जाते हैं।जब बात आती है महिलाओं में सेक्स की तो वो अपनी बातें खुल कर नहीं रख पाती हैं। बता दें, सेक्स महिलाओं को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। सेक्स के दौरान शरीर और मन दोनों को फायदा पहुंचता है। यह शरीर को एक्सरसाइज की तरह काम करने में मदद करता है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। यह दिल की सेहत, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में, नींद को बेहतर बनाने में, तनाव को कम करने में और सतही तौर पर आनंद के अनुभव करने में मदद करता है। इसके अलावा, सेक्स उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है जो संभोग की समस्याओं से पीड़ित हैं जैसे कि सेक्स ड्राइव में कमी या तनाव संबंधी मुद्दों से ग्रस्त हैं।इसलिए, महिलाओं के लिए सेक्स जरूरी होता है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, सेक्स के बारे में सोचने से पहले, यह जानना जरूरी होता है कि आपके शारीर और मन के लिए इससे क्या फायदा हो सकता है और आप इसे कैसे संभव तरीके से कर सकती हैं।

महिलाओं में सेक्स के द्वारा हार्मोनल संतुलन बना रहता है। सेक्स के दौरान महिलाओं में भी कुछ हार्मोन उत्पन्न होते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सेक्स के दौरान महिलाओं में ओक्सीटोसिन हार्मोन उत्पन्न होता है जो उन्हें खुशी और संतुष्टि का अनुभव करवाता है। इसके अलावा, एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्तर भी बढ़ता है जो महिलाओं के स्तनों और वैजाइना के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।अकसर महिलाएं किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी खुद की ख़ुशी के लिए सेक्स करना पसंद करती है। साथ ही अपने सेक्सुअल प्लेसर के दौरान उनको अपनी सेक्सुएलिटी को और भी करीब से जानने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।ये वजह से सेक्स के लिए सबसे बड़ी मानी जाती है। साथ ही हर महिला का खुद का मन भी होता है कि वो अपनी खुद की संतान को जन्म दे। इसे सिर्फ एक पारिवारिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं देखा जाता है। ये फैसला एक माँ में इमोशंस पर भी निर्भर करता है।

ऐसा कहा जाता है कि फिजिकल रिलेशन बनाने से अच्छी नींद आती है। ये सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए काफी सही बात कही गयी है। जो महिलायें नींद की कमी का सामना कर रही हैं उनके लिए फिजिकल रिलेशन बनाना फायदेमंद साबित हो सकता है।आपके सेक्सुअल डिजायर पूरे होने पर आपका स्ट्रेस भी रिलीज होता है और इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि महिलाएं अपने हिसाब से फिजिकल रिलेशन बनाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *