सावधान , असुरक्षित यौन संबंध से फैल रहा है मंकीफ़ॉक्स

स्वास्थ्य: देश मे कोविड का तांडव खत्म हुआ नहीं कि मंकीफ़ॉक्स का डर लोगो को सताने लगा है। यह एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से फैल रही है। मंकीफ़ॉक्स आज लोगो के लिये बड़ी समस्या बन गई है। लोग इससे काफी डर रहे हैं क्योंकि इसका स्वरूप बेहद डरावना है। मंकीफ़ॉक्स इस समय तेजी से फैलने वाला वायरस है दुनिया के 75 देशो में इस समय मंकीफ़ॉक्स का प्रकोप जारी है। वही भारत मे इसके मामले बढ़ने लगे हैं जिसने भारत की चिंता को बढ़ा दिया है।

जहां मंकीफ़ॉक्स के लक्षणों पर लगातार शोध चल रहे हैं वही अब विशेषज्ञयों का कहना है कि असुरक्षित यौन संबंध भी मंकीफ़ॉक्स के संक्रमण को बढ़ा देते हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में मंकीफ़ॉक्स को लेकर हुई एक रिसर्च में यह खुलासा किया गया कि मंकीफ़ॉक्स एक ऐसा वायरस है जो लोगो के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि इसका प्रकोप उन लोगो ने अधिक बढ़ रहा है जो लोग असुरक्षित यौन संबंध बना रहे हैं।
इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समलैंगिक जोड़ो मे अधिक तेजी से फैल रहा है। इस समय इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप गे पुरुषों और समलैंगिक जोड़ो में बढ़ रहा है। अब तक जितने भी लोग इस वायरस की चपेट में आये हैं उनमें से 98 फीसदी लोग ऐसे हैं जो की समलैंगिक संबंध में है या गे पुरुष है। उन्होंने कहा कि यह वायरस स्वांस नही से अंदर प्रवेश करता है। अगर आप लिप किस बार बार करते हैं तो आपको मंकीफ़ॉक्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मंकीफ़ॉक्स को लेकर कहा जा रहा है कि वायरस का प्रकोप समलैंगिक और उभयलिंगी पुरुषों में सामान्य रूप से फैल रहा है। यह कपड़ो व शरीर के अन्य अंगों के जरिये से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर अपना प्रभाव डालता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *