पुरुषों की इन हरकतों से चिढ़ती हैं स्त्रियां

जीवन शैली: हमने अक्सर देखा है कि पुरुष बड़ी जल्दी ही स्त्री की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। पुरुषों का मन स्त्री से मिले न मिले उनकी यह इच्छा रहती है कि उनका शरीर स्त्री के साथ मिल जाए। लेकिन स्त्री पुरुषों की कुछ विशेष आदतों को बिलकुल नहीं पसंद करती हैं और यदि पुरुष उनके सामने यह सब काम करते हैं तो वह जल्द ही ऐसे पुरुषों से दूरी बना लेती हैं और उनका रिश्ता खत्म हो जाता है। तो आइये जानते हैं पुरुषों की किन आदतों से चिढ़ती हैं स्त्रियां। 

बार – बार स्पर्श-

कई पुरुषों की आदत होती है कि वह कहीं भी बैठें लेकिन वह स्त्री को बार-बार स्पर्श करते रहते हैं। स्त्री को पुरुष की यह आदत बिलकुल नहीं पसंद आती है। स्त्री ऐसे पुरुषों से दूर रहना छाती है और पुरुष की यह आदत उनके रिश्ते को स्वाहा कर देती है। स्त्रियां ऐसे पुरुषों को चरित्र हीन समझती हैं, स्त्रियों का मानना होता है ऐसे पुरुष कभी प्रेम में लॉयल नहीं रहते हैं। 

देखने का तरीका-

कई पुरुषों की आदत होती है वह स्त्री को अश्लील नजरों से देखते हैं ,स्त्री को इस प्रकार के पुरुष नहीं पसंद आते हैं। स्त्रियों को लगता है ऐसे पुरुष हर किसी पर अपनी नजर डालते हैं यह प्रेम के बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन यह वास्तव में किसी से प्रेम नहीं करते हैं। स्त्रियों ऐसे पुरुषों को झूठा समझती हैं। 

बार-बार शरीरिक संबंध बनाने की जिद्द –

कई पुरुषों की आदत होती है कि वह किसी स्त्री के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो स्त्री से शारीरिक संबंध बनाने की जिद्द करते हैं। स्त्री को यह बिलकुल नहीं पसंद की कोई पुरुष किसी स्त्री  के साथ बार-बार संबंध बनाने की जिद्द करे और उसकी मर्जी के बिना उसे छुए। अगर कोई पुरुष किसी स्त्री के साथ संबधं बनाने की जिद्द करता है तो स्त्री उसको चरित्र हीन समझती है स्त्री को लगता है पुरुष उसके साथ सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के उद्देश्य से जुड़ा है। स्त्री ऐसे पुरुषों से जल्द ही अलग हो जाती है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *