Valentines Day 2023:- जानें वैलेंटाइन डे का इतिहास

Valentines Day 2023- फरवरी के महीने को लोग प्रेम का महीना कहते हैं। क्योंकि आज के दिन लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को अपने दिल की बात बताते हैं और उसे अपना बना लेते हैं। वैलेंटाइन डे एक सफ्ताह का पर्व होता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। सात फरवरी को लोग रोज देकर अपने पार्टनर को अपने करीब लाते हैं और 14 फरवरी को अलग-अलग अंदाज में अपने साथी को प्रपोज करते हैं।

जानें क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे-

बताया जाता है कि वैलेंटाइन डे की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है।रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे,तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। 
यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।।
संत वैलेंटाइन ने लोगों की शादियां करवाकर राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।
बता दें दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने का एलान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *