सफेद बालों से हो गए परेशान, नेचुरल काला रंग पाना बेहद आसान

 

डेस्क। वैसे सफेद बाल आना बुढ़ापे की निशानी है पर आज कई युवाओं को भी यह दिक्कत होती है। ऐसे में जब समय से पहले सफेद बाल आने लगते हैं, तो आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं? कुछ नैचुरल उपायों की मदद से ही सफेद बालों का इलाज किया जा सकता है और कम उम्र में बूढ़ा होने से खुद को आराम से बचाया भी जा सकता है।

आज हम आपको बताएंगे कि सफेद बालों का नैचुरल इलाज क्या है। पर इससे पहले आप सफेद बालों का कारण जान लीजिए कि आखिर बाल सफेद होते क्यों हैं।

सफेद बाल होने के पीछे का कारण

जब आपके स्कैल्प और हेयर हेल्थ खराब होने लगती है, तो आम तौर पर सफेद बालों की समस्या हो जाती है। सफेद बालों का मुख्य कारण सिर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी, केमिकल वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल, सर में पोषण की कमी या फिर प्रदूषण व गंदगी होती है। बता दें कि आपको सफेद बालों का इलाज करने वाले नैचुरल उपायों के साथ ही व्हाइट हेयर के इन कारणों से भी खुद को बचाना होता है।

 सफेद बालों को दूर करने के नैचुरल उपाय

क्या आप सफेद बालों को दूर करके बालों का नैचुरल ब्लैक कलर वापस पाना चाहते हैं, तो इन नैचुरल उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

1. त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल

त्रिफला पाउडर में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर से फ्री-रेडिकल को बाहर निकालने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। त्रिफला चूर्ण में मौजूद आयरन और पोटैशियम बालों की जड़ों को हेल्दी रखकर हेयर ग्रोथ में भी कारगर साबित होते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला पाउडर, आंवला पाउडर को एक साथ मिलाकर हर रात सोने से पहले इसका गर्म पानी के साथ सेवन करें।

2. प्याज का रस 

सफेद बालों का इलाज करने के लिए प्याज के रस को नैचुरल ट्रीटमेंट के रूप में यूज़ किया जाता है। कुछ शोधकर्ताओं की माने तो बालो की अच्छी ग्रोथ के पीछे प्याज में मौजूद catalase नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह बालों की जड़ों में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कम करने में मदद करता है। इससे बालो का नेचुरल कॉलर वापस लौट आता है। 

3. आंवला के साथ नींबू

आंवला और नींबू दोनों ही चीजों में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है, जो कि स्कैल्प का डैंड्रफ व इंफ्लामेशन को दूर करने में मदद करता है। जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। सफेद बालों से निजाद पाने के लिए और उनको काला बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आंवला पाउडर और नींबू का रस मिलाकर हर मॉर्निंग में पीएं।

4. करी पत्ता

व्हाइट हेयर के नैचुरल ट्रीटमेंट के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल भी लंबे समय से किया जाता रहा है। एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि करी पत्ता में मौजूद विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स के वजह से बालों की जड़ों के अंदर मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे बाल अपने आप काले होने लगते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *