दालचीनी को माना जाता है सर्दियों की संजीवनी, दस रोगों पर प्रभावी

डेस्क। किचन में मौजूद दालचीनी एक ऐसा उपयोगी मसाला है जो हमारे खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। इसके साथ ही आयुर्वेद के मुताबिक सदियों से दालचीनी का सेवन कई बीमारियों के उपचार करने में किया जाता है। वैसे तो खाने में दालचीनी का सेवन करने से उसका स्वाद तीखा  होता है पर खाने की महक अच्छी होती है। दालचीनी का इस्तेमाल खाने के साथ ही चाय और काढ़ा बनाने में भी किया जाता है। सर्दी में दालचीनी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये मसाला सर्दी में वायरल इंफेक्शन से आपको बचाता है। साथ ही इसका सेवन करने से गले की खराश और सर्दी जुकाम से राहत भी मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है साथ ही वजन भी कंट्रोल होता है। आर्युवेद का ज्ञान रखने वालों के मुताबिक सर्दी में सभी लोगों को दालचीनी का सेवन जरूर करना चाहिए। दालचीनी कई रोगों से उपचार करती है। साथ ही टीबी की बीमारी में इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद भी होता है।
क्या आप जानते हैं कि दालचीनी में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट,फॉस्फोरस,सोडियम,पोटॅशियम, थायामीन, रिबोफ्लेविन, निआसीन, विटामिन A और C भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। 
इसी के साथ दालचीनी स्वाद में तीखी और मीठी होती है वहीं इसका सेवन कई रोगों का उपचार करने में किया जाता है। आपको बता दें कि दालचीनी का सेवन करने से कौन सी दस बीमारियों का उपचार आराम से किया जाता है।
बता दें दालचीनी का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। वहीं अपच, पेटदर्द और सीने में जलन होने पर दालचीनी का सेवन बेहद असरदार भी साबित होता है। आप दालचीनी, सौंठ, जीरा और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें और गर्म पानी के साथ उसका सेवन करें जिससे आपका पाचन दुरूस्त रहेगा।
1 चम्मच शहद में 5 ग्राम दालचीनी का चूर्ण मिला k कर सुबह, दोपहर और शाम में खाएं जिससे ठंड में होने वाले संक्रामक बुखार से मुक्ति मिलेगी।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में दालचीनी का सेवन जरुर करें। साथ ही शुगर के मरीज दालचीनी का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं।
सर्दी में सिर दर्द से राहत देता है दालचीनी का पाउडर। दालचीनी के 8-10 टुकड़ों को पीसकर इसका लेप बना लें। और इस लेप का इस्तेमाल माथे पर करें सिर दर्द से आपको तुरंत आराम मिलेगी।
सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत पाना के लिए भी दालचीनी का सेवन करें। वहीं दालचीनी का सेवन आप चाय के साथ कर सकते हैं या फिर उसका काढ़ा बनाकर कर सकते हैं।
दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल कर सकते हैं। जिन लोगों का खराब कोलेस्ट्रॉल बड़ा हुआ है वो दालचीनी का सेवन करें।
वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो दालचीनी का सेवन करें। वहीं दालचीनी का सेवन उसका काढ़ा बनाकर पीने से तेजी से वजन को कम किया जा सकता है।
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो दालचीनी का पानी पीएं। जी मचलना, उल्टी और दस्त को रोकने में ये पानी बेहद असरदार होता है।
बच्चे को फीडिंग कराती है तो दालचीनी का टुकड़ा चबाएं दूध का उत्पादन बहुत ज्यादा होगा।
दिन भर में एक चम्मच दालचीनी का प्रयोग करके आप दिल के रोगों से भीं आराम से बच सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *