भेड़िया का टीजर देख क्यों चौंक गए वरुण धवन

मनोरंजन– वरुण धवन और कृति सैनन की फ़िल्म भेड़िया जल्द ही रिलीज होने वाली है। दोनो ही इस समय अपनी फिल्म को सुपर हिट करवाने के लिए उसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। 
वही ट्रेलर को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है। कि वरुण धवन की फ़िल्म भेड़िया लोगो को काफी पसंद आने वाली है।
वही अब इस बीच भेड़िया के ट्रेलर की स्क्रीनिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फ़िल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाई दे रहा है। वहां वरुण और कृति सैनन भी मौजूद हैं।
वरुण धवन ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने लिखा बुर्ज खलीफा पर भेड़िया का टीजर। मैं बहुत खुश हूं। मेरे हाथ से फोन नीचे गिर गया। जानकारी के लिए बता दें वरुण धवन की यह फ़िल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *