विवेक अग्निहोत्री ने क्यों कर लिया ट्विटर से किनारा, लोगों ने बताई मोदी से नाराजगी

डेस्क। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर काफी एक्टिव रहने वालों में से है। वह यहां पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। कई बार इस कारण से वो विवादों में भी घिर जाते हैं। 

पर अब अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर से दूरी बनाने की ठान ली है। उन्होंने ट्विटर से दूर जाने की जानकारी साझा की है। 

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘यह समय कुछ अच्छा सोचने का है, कुछ समय के लिए ट्विटर को डिटेक्टिवेट करने का समय आ गया है। जल्दी ही मिलते हैं।’ 

ऐसा लिखने के बाद विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं यहां तक कि एक यूजर ने जवाब में लिखा कि ‘क्या आप भी मोदी से खुश नहीं हो?’

वहीं विजू नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘कुछ समय के लिए क्यों? अगर आप अपना ट्विटर हमेशा के डीएक्टिवेट कर देते हैं तो यह देश के लोगों के लिए काफी अच्छा होगा।’ ऐसी कई टिप्पणियों से ट्विटर इस समय भरा पड़ा है।

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर हैं जब फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर खूब विवाद भी हुआ। इस फिल्म के जरिये लोगों में द्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया वहीं एक ओर फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और लोगों ने कहा कि ऐसे आँखे खोलने वाली फ़िल्में अधिक बननी चाहिए इटनावहीँ नहीं भारत सरकार समेत कई भाजपा शासित राज्यों में यह फ़िल्म टैक्स फ्री रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *