मनोरंजन– बीते कई महीनों से मानो बॉलीवुड को पनौती लगी हुई है। ज्यादातर फिल्में बॉयकॉट हो रही है। लोग सेलीब्रिटी का मजाक बना रहे है। लेकिन इस बीच शाहरुख खान की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा है।
अभी बीते दिन शाहरुख खान का जन्मदिन था और उनके घर के बाहर उनके फैन्स का जनसैलाब उमड़ आया। यह देखकर शाहरुख खान को खुशी हुई है कि वह अभी भी अपने फैन्स के दिलो में राज कर रहे हैं और उनके फैन्स ने उनकी कला को बॉयकॉट की भेंट नही चढ़ने दिया है।
ममन्न पर उमड़ी भीड़ देखकर शाहरुख खान के मन मे यह उम्मीद जग गई है। कि आज भी लोग कला की कद्र कर रहे हैं। वही अगर उनकी आगामी फ़िल्म का कंटेट बेहतर रहा तो लोग उसे जरूर पसन्द करेंगे।
बता दें अपने जन्मदिन के दिन शाहरुख खान ने अपनी आगमी फ़िल्म पठान का टीजर रिलीज किया है। जो लोगो को काफी पसंद आया है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद धाकड़ वापसी करेंगे।
Leave a Reply