मणिरत्नम (Mani Ratnam) की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ (Ponniyin Selvan-1) का हिंदी टीजर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बता दें कि इस टीजर को अमिताभ बच्चन ने रिलीज किया है। इस टीजर में ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा और विक्रम तीनों अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर्स ने ये घोषणा की थी कि इसके हिंदी टीजर को अमिताभ बच्चन द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
वैसे तो इस फिल्म में कलाकारों का लुक एक-एक करके जारी किया जा रहा है जो लोगों को काफी आकर्षित भी कर रहा है। फिल्म से जयराम रवि का लुक जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है। बता दें कि, मणिरत्नम की इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन, महेश बाबू, सूर्या, मोहनलाल और रक्षित शेट्टी के जरिए अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया।
बता दें कई दिग्गज कलाकार हैं जो एक साथ एक ही मंच पर इस फ़िल्म में नजर आनेवाले हैं। आप सोच रहें होंगे कि इस फिल्म में ऐसी क्या खास बात है कि सभी सिनेमा इंडस्ट्री; हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के दिग्गज कलाकार इसे प्रमोट क्यों कर रहे हैं। इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा, वैसे ये एक पैन इंडिया फ़िल्म है जो कई भाषाओं में रिलीज़ होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा बताती है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के डबल रोल में नजर आने की संभावना है। खबरों पर विश्वास करें तो ऐश्वर्या फिल्म में पझुवूर की रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों के किरदार में नजर आएंगीं। पर फिल्ममेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
पूरे 28 साल की मेहनत से बनी है ये मूवी
मणिरत्नम की ये फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी है, जो कि देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म का ताज अपने सर पर रखती हैं। मणिरत्नम की ये फिल्म साउथ के लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के साल 1955 में लिखे गए नॉवेल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ की कहानी पर आधारित फ़िल्म होगी। इसकी कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। बता दें कि इस फिल्म के लिए मणिरत्नम तकरीबन 28 वर्षों से काम कर रहे थे।
https://www.instagram.com/tv/CfwGygQhICQ/?utm_source=ig_web_copy_link
Leave a Reply