जब लड़की के कपड़े पहनकर बॉयज टॉयलेट में घुसे Rishi kapoor फिर क्या हुआ?

डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। लेकर जब भी फ़िल्म जगत के सितारों की बात आती है। तो उनका चेहरा एक हल्की मुस्कान के साथ आखों के सामने आ जाता है। फिल्म बॉबी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले ऋषि कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। 

80 के दशक में कभी रोमांटिक हीरो के तौर पर लाइमलाइट में रहने वाले ऋषि कपूर ने अपनी कई फिल्मों से लोगों का लगातार दिल जीता। उनके धमाके दार अभिनय के आज भी कायल है। उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कई एक्टर्स को चुनौती देती है। पर उनसे जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो लोगों को नहीं पता। एक ऐसा किस्सा भी बहुत फेमस है जिसमें ऋषि कपूर लड़की के कपड़े पहनकर जेन्स वॉशरूम में पहुँच गए थे।

यह किस्सा उनकी फिल्म ‘रफू चक्कर’ से जुड़ा हुआ है। आपको याद होगा कि इस फिल्म में ऋषि कपूर ने लड़की का किरदार निभाया था। उस समय अपने ग्लैमर को भूल एक एक्टर होने के नाते ऋषि कपूर ने लड़की के किरदार के लिए हां कहकर अपनी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज को पीछे छोड़ दिया था। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी जिस दौरान एक्टर को वॉशरूम जाना था। पर वो सेट के लिए रेडी हो चुके थे।

पर वह लेडीज वॉशरूम में तो जा नहीं सकते थे। इसलिए वह जेंट्स वॉशरूम में जैसे ही एंटर हुए, तो उन्हें देखा की विदेशी शर्म के मारे लाल हो गया और वहां से भाग निकला और वॉशरूम से निकलने के बाद उन विदेशीयों को पता चला कि वो महिला असल मे ऋषि कपूर थे।

ऋषि कपूर की फिल्म ‘रफूचक्कर’ साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री और उनकी पत्नी नीतू कपूर भी नजर आई थी जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। बता दें साल 2022 में रिलीज हुई शर्मा जी नमकीन उनकी आखिरी फिल्म है। ऋषि शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *