मनोरंजन– बिग बॉस आज के समय का सबसे लोकप्रिय शो बना हुआ है। इसका प्रत्येक सीजन हिट जाता है। इसे सलमान खान होस्ट करते हैं और कंटेस्टेंट को गाइड करते रहते हैं। लेकिन अब बिग बॉस 16 के लिए यह बुरी खबर है कि सुनने में आ रहा है कि सलमान का स्वस्थ खराब हो गया है।
सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें डेंगू हुआ है। वही अब आगामी वीकेंड पर शो को होस्ट करते हुए करण जौहर दिखेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान डेंगू की वजह से अगले कुछ हफ़्तों पर शो को होस्ट नही करेंगे।
लेकिन इस बात ने सभी को टेंशन में डाल दिया है। क्योंकि बिग बॉस होस्ट के रूप में दर्शक किसी अन्य को नहीं देख पाएंगे। कही न कही इससे शो की टीआरपी पर भी काफी असर पड़ेगा।
लेकिन इस सबके बीच खबर यह भी है कि आगामी वीकेंड में सलमान की जगह इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। वैसे तो करण को लोग काफी पसंद करते हैं।
लेकिन अब इन्हें बिग बॉस होस्ट के रूप में लोग कितना प्यार देंगे यह नही कहा जा सकता। क्योंकि बिग बॉस होस्ट के रूप में सलमान खान ने अपनी एक अलग जगह बना रखी है।
Leave a Reply