नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा इनदिनों भारत में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जानकारी है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रदर्स की नयी म्यूजिक एल्बम में नजर आ रही हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका (Priyanka Chopra) की बाथटब वाली फोटो की हो रही है. इस फोटो को प्रियंका ने ग्लैम बाथ का कैप्शन दिया है. वो लिखती हैं कि जोनास ब्रदर्स वापिस आ चुके हैं, सकर… !, दुनिया का सबसे अच्छा पति. तस्वीर के शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद इसे 8 लाख ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया।
इस गाने में प्रियंका चोपडा से लेकर उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी है। इस फोटो में प्रियंका बाथटब में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में म्यूजिक एल्बम शूट के कैमरे के पीछे की मजेदार तसवीरें शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा का यह लुक हॉलीवुड से इंस्पायर लग रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका बाथटब में बैठी हुई है और हैवी मेकअप कर रखा है। साथ ही सिर पर फूलों से सजा स्टाइलिश क्राउन पहना हुआ है। यह सॉन्ग वीडियो रिलीज हो गया है। इस गाने का नामसकर (Sukers) है। इस गाने को जोनस ब्रदर्स ने गाया है।
सकर (Sukers) गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक इस गाने को सोशल मीडिया पर ड़ेढ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वीडियो में वह अलग-अलग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में वह प्रियंका सोफी और डेनियल सहित निक के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बाथटब वाली तस्वीर में उनका स्टाइल देखने लायक है। साथ ही उन्होंने निक जोनास को टैग कर बेस्ट हबी एवर भी लिखा है। बता दें कि इसी सप्ताह बुधवार को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए निक जोनस भी प्रियंका के साथ उसी दिन अमेरिका से भारत आये हुए हैं।
Leave a Reply