VIDEO : मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने गरीब बच्चों को बांटे दो-दो हजार के नोट, दरियादिली देखकर हैरान रह गए फैंस

[object Promise]

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में नेहा मुंबई के किसी रेस्त्रां से बाहर आती दिख रही हैं । वो बाहर आती हैं तो कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कहते हैं।

नेहा सेल्फी देती हैं, तब तक वहां कुछ बच्चे आ जाते हैं जो उनसे पैसे और खाने को मांगने लगते हैं। नेहा की इस दरियादिली को देख फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । नेहा कक्कड़ अभी तक अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थीं ।

 

View this post on Instagram

#nehakishaadi ???

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

खबर थी कि उनकी शादी आदित्य नारायण के साथ होने वाली है। इंडियन आइडल 11 के सेट से दोनों की शादी की तस्वीरें और एक वीडियो भी सामने आया था । बाद में आदित्य ने अपने बयान में कहा था कि ये सब सिर्फ शो की टीआरपी के लिए किया गया था । शो में नेहा जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

अब यूजर्स कह रहे हैं कि वो काफी विनम्र स्वभाव की हैं। एक ने लिखा कि वो कितनी प्यारी लग रही हैं। इसी वीडियो में देखने को मिला कि पैसे देने के बाद नेहा अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं।

तभी एक मीडिया पर्सन उनके पीछे जाता है । वह नेहा से पूछता है कि आपकी शादी कब होगी। यह बात सुनकर नेहा जोर से हंसने लगती हैं और बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाती हैं ।

बता दें कि नेहा गाना गाने के अलावा एक्टिंग और डांसिंग भी करती हैं । नेहा के टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। हाल ही में नेहा और आदित्य नारायण का एक म्यूजिक वीडियो आया था जो काफी हिट हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *