VIDEO : बिना घाघरा पहने ही पहुंचीं सेट पर ये एक्ट्रेस

VIDEO : बिना घाघरा पहने ही पहुंचीं सेट पर ये एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एरिका फर्नांडिस का एक विडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह अपने शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ सेट पर बिना घाघरा पहने ही पहुंच जाती हैं। इस विडियो को एरिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जबकि इसे उनके कैमरा पर्सन ने शूट किया है।

विडियो में दिख रहा है कि डायरेक्टर एरिका को शॉट के लिए बुलाने के लिए कहते हैं। एरिका तुरंत ही कहती हैं कि वह आ गई हैं और तैयार हैं। लेकिन उन्हें देख डायरेक्टर और अन्य लोग स्तब्ध रह जाते हैं।

 

जब एरिका पूछती हैं कि वह उन्हें ऐसे क्यों देख रहे हैं तो इस पर डायरेक्टर कहते हैं कि उनका घाघरा कहां हैं? इस पर एरिका का चेहरा देखने लायक होता है।

दरअसल एरिका शॉट देने के लिए सिर्फ दुपट्टा ओढ़कर और मेकअप करके ही आ जाती हैं और वह जीन्स बदलना भूल जाती हैं।
एरिका के इस विडियो को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मस्ती की और फनी कॉमेंट शेयर किए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *