डेस्क। उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़े न ही किसी सेलेब्रिटी पर ट्वीट करने की वजह से चर्चा है बल्कि इस बार वजह कुछ और ही है। एक्ट्रेस अपनी एक गलती की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस गई है।
एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। वहीं उर्फी ने यह बताया है कि उन्हें डर है कि वो कभी यूएई नहीं जा सकेंगी। साथ ही ये परेशानी उनके कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि नए रूल्स के कारण सामने आई है।
अब यूएई नहीं जा सकेंगी उर्फी जावेद
उर्फी ने पोस्ट कर यह बताया है कि उन्हें इस बात का डर है कि वो कभी भी यूएई यानी अरब देश नहीं जा पाएंगी। वहीं एक नया रूल आया है जिसमें साफ- साफ बताया गया है जिन भारतीयों के नाम में सिंगल नाम दर्ज है उनकी अरब देशों में एंट्री भी बंद है। उर्फी के नाम में भी सिंगल नाम दर्ज है और उर्फी ने पोस्ट करते हुए लिखा, तो मेरा ऑफिशियल नाम बस Uorfi है, और कोई सरनेम नहीं है जिससे मेरी लग गई।
आपको यह भी बात दें कि कुछ दिनों पहले ही urfi ने अपना नाम बदलकर Uorfi रख लिया था। साथ ही उर्फी ने ये नाम अपने सभी ऑफिशियल दस्तावेज में भी कराए थे। इस बदलाव के कारण उनके लिए काफी मुसीबत खड़ी हो चुकी है।
सिंगल नेम वाले भारतीय नहीं जा सकेंगे UAE
21 नवंबर को एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस ने सर्कुलर नोटिस जारी करते हुए यह कहा था कि वो भारतीय जिनके पासपोर्ट में सिंगल नाम दर्ज है उन्हें यूएई इमीग्रेशन डिपार्टमेंट आगे जाने की परमिशन नहीं देता। और इस फैसले के बाद कई भारतीय लोगों का यूएई जाने का सपना टूट चुका गया। आने वाले समय में लोगों की सहूलियत को देखते हुए कोई बदलाव होते है या नहीं इसके लिए सभी को इंतजार करना होगा।
Leave a Reply