बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी अपनी पहली ही फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ इंटिमेट सीन कर तहलका मचा दिया था. इसके बाद इमरान हाशमी के साथ आई उनकी अक्सर और जहर फिल्म में भी उन्होंने कई हॉट एंड बोल्ड सीन किए. इसके बाद उनकी बैक टू बैक एक्टर इमरान हाशमी के साथ 2 फिल्में आईं.
उदिता ने 2005 में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने ‘जहर’ फिल्म में काम किया और अपने पूरे बॉलीवुड में अपनी बोल्ड छवि बना दी. एक साल बाद ही दोनों की ‘अक्सर’ फिल्म आई, इसमें भी हॉट सीन फिल्माए गए और रिलीज के बाद दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ दी. इसके बाद उदिता ने अगर, किससे प्यार करूं, फॉक्स, हेलो इंडिया और अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में काम किया.
2013 में उदिता ने फिल्म डायरेक्टर मोहित सुरी से शादी कर ली. मोहित और उदिता लंबे समय से रिलेशनशीप में रहे. फिलहाल उदिता 2 बच्चियों की मां हैं. अपनी बोल्ड छवि के कारण उदिता अभी भी अपने फैंस के दिलों में बसी हैं. उदिता समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज भी अपलोड करती हैं.
Leave a Reply