Udit Narayan Birthday- बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया है। उनके गाने आज भी सुपरहिट है। लेकिन क्या आपको पता है कि उदित नारायण को यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा है।
उदित नारायण आज 67 साल के हो गए हैं। इनका जन्म बिहार के सुपौल में 1 दिसंबर 1955 को हुआ था। वह एक मैथिली ब्राह्मण थे। लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कई बार हार का सामना करना पड़ा।
वर्तमान समय मे उदित नारायण के पास 150 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने यह सब अपने बलबूते पर हासिल किया है। लेकिन उदित नारायण ने अपने करियर की शुरुआत महज 100 रुपये की नौकरी से की थी।
100 रुपये की नौकरी उदित नारायण ने कण्ठमांडु के एक रेडियो स्टेशन में की थी। उदित नारायण के घर मे सबने उन्हें रोकने का बहुत प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुके क्योंकि उन्हें अपना करियर बनाने की लगन लगी थी। हालाकि उदित नारायण को इस दौरान कण्ठमांडु में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
जब 100 रुपये में उनका काम नहीं चल रहा था। तब उदित नारायण ने रात में होटल में गाना गाना शुरू कर दिया। वही साथ मे वह अपनी पढ़ाई भी करते थे। उदित ने लगातार 10 साल तक संघर्ष किया तब उन्हें पहला हिट गाना मिला और यही से उनके करियर ने उछाल मारी ओर वह गायिकी के बादशाह बन गए।
Leave a Reply