नई दिल्ली। बीटाउन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मालूम है कि उन्हें कैसे चर्चा में रहना है। जब से राखी की शादी हुई है वो आए दिन अपने पति को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।
आए दिन अपने उटपटांग हरकतों के कारण चर्चा बनी रहने वाली राखी ने अपना बेडरूम टॉपलेस वीडियो अपने इंस्टा पेज से शेयर किया है। इन वीडियोज में राखी टॉपलेस नजर आ रही हैं।
राखी सावंत ने ये वीडियोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए हैं। जिनमें वो टॉपलेस होकर बॉलीवुड के गानों पर एक्ट करती दिख रही हैं। ये राखी के टिक टॉक वीडियोज हैं। ये पहला मौका नहीं है जब राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा कारनामा किया है।
सबसे खास बात ये है कि अपने इन पांचों वीडियो में टॉपलेस होकर राखी बॉलीवुड गानों पर एक्ट करती हुई दिख रही हैं। राखी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद करते हुए उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं।
बता दें कि राखी सावंत के इंस्टा पेज पर कई मजेदार वीडियोज भरे पड़े हैं. जिन्हें देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। हाल ही राखी ने बिग बॉस का एक फनी वीडियो शेयर किया था।
बात करें राखी की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने खुद ही ये खुलासा किया था कि उनकी शादी 28 जुलाई को मुंबई के जेडब्लू मैरिएट में हुई थी। राखी ने बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे के सामने आना पसंद नहीं है।
इसलिए उन्होंने पति के साथ शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की। वहीं राखी की इस बात पर कई लोगों को यकीन नहीं हुआ. इसी बीच एक वेबसाइट पर राखी सावंत के पति रितेश का इंटरव्यू भी आ चुका है। जिसमें रितेश ने कहा है कि वो सही समय पर सामने आने के लिए तैयार हैं।
अगर वर्कफ्रंट के बारें में बात करे तो राखी जल्द ही कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में राखी एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाएंगी।
Leave a Reply