मनोरंजन:- OTT आज के समय मे एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म बन चुका है जिसका इस्तेमाल हर कोई मनोरंजन के लिए कर रहा है और अपने समय के अनुरूप कोई भी नई फिल्म सिनेमाघर में जाकर देंखने की जगह अपने स्मार्टफोन या टीवी में देख रहा है।
वही अब OTT पर कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही है जो अभी हाल ही में कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में हंगामा मचा चुकी है तो अगर आप भी उन यूजर में से एक है जो सिनेमाघर में इन फ़िल्म को देखने नहीं गए तो अब आप इसे OTT प्लेटफार्म पर आसानी से देख सकते हैं।
हीरोपंती 2:-
टाइगर श्रॉफ की चर्चित फिल्म हीरोपंती 2 अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस फ़िल्म को मध्य रात्रि में रिलीज किया जाएगा। यह फ़िल्म पर्दे पर कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाई।
अटैक पार्ट 1:-
जॉन अब्राहम की फ़िल्म अटैक पार्ट 1 जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इनका कंटेंट आज लॉन्च हो जाएगा। सिनेमाघरों में यह फ़िल्म अप्रैल महीने में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को भारतीय सोलजर के किरदार पर बनाया गया है।
KGF 2:-
अमेजन प्राइम पर आज से KGF 2 भी धमाल मचाने को तैयार है इस फ़िल्म ने सिनेमाघर में काफी धूम मचाई और लोगो की इसकी स्टोरी बेहद पसंद आई थी।
घर वापसी:-
आज सोनी लिव पर निर्मल पाठक का शो घर वापसी भी धमाल मचाएगा। यह शो आज के समय की परिस्थितियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य लोगो के बीच सकारात्मक संदेश का प्रसारण करना है।
Leave a Reply