इस साउथ मूवी को इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में किया गया शामिल

डेस्क। इस साल की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई एस एस राजामौली की मूवी ‘RRR’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कारोबार कर रखा है। वहीं सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनिया भर में मूवी का बोलबाला भी रहा।
दर्शकों को यह मूवी इतनी पसंद आई कि इसे फिर से थिएटर में रिलीज करने की मांग भी उठ रही है। 
हाल ही में खबरें सामने आईं है कि मूवी को ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022’ में नॉमिनेट किया गया है। ‘RRR’ को दो अलग-अलग कैटेगरी ‘बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मूवी’ और मूवी के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट भी किया है। वहीं आपको बता दें कि ‘आरआरआर एकलौती भारतीय मूवी है, जो इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में शामिल भी हुई है। साथ ही मूवी के डायरेक्टर राजामौली को ‘न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर’ के अवॉर्ड नवाजा जा चुका था। वहीं इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की भी मांग उठी थी। 
इसके साथ ही मूवी के बारें में बात की जाए तो मूवी में भव्य सेट और गजब के VFX दर्शकों को खूब पसंद आ चुका है। साथ ही फिल्म की स्टोरी, थ्रिलिंग बैकग्राउंड स्कोर, स्क्रीनप्ले और डारेक्शन भी कमाल का है। फिल्म का गाना नाचो- नाचो में राम चरण के साथ एनटीआर का डांस काफी एंटरटेनिंग रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *