डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने एक से एक हिट फिल्में दी है वहीं बीते कुछ महीने अभिनेता के लिए काफी खास नहीं रहे है। साल 2022 में अब तक अक्षय की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी हैं, जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु शुमार हैं। इन फिल्मों के अलावा एक फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। हैरानी वाली बात यह है कि अभिनेता की चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप भी रही हैं। साथ ही मेकर्स को 450 करोड़ से ज्यादा का नुकसान भी हुआ है।
उनका ये दौर 90 के दशक की याद भी दिलाता है। उस दौर में भी अक्षय को काफी कुछ झेलने को मिला था। उस वक्त एक डायरेक्टर ने अक्षय को उस बुरे दौर से निकाला और उसके साथ उन्होंने 100 फ़िल्में करने की इच्छा भी जताई थी। क्या आप जानते हैं हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) की, जिनके साथ अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम भी किया है।
बता दें निर्देशक सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार को लेकर कई सारे खुलासे भी किए हैं। फिल्ममेकर ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘मैं उनके साथ कभी दोस्त नहीं था। वह मुझे अपने गुरु की तरह मानते थे और मैं इसका काफी सम्मान करता था। मैं उनके करियर को नियंत्रित नहीं कर रहा था,पर मैं उन्हें इस तरह से गाइड कर रहा था जो मुझे सही लगे।
बता दें सुनील ने आगे कहा कि जब फिल्म निर्माता आपका पीछा करना शुरू करते हैं, तो आप मानते हैं कि आप भगवान हैं। वहीं आप स्थिरता खो देते हैं वहीं मैं उन दबावों को समझ रहा था जिससे वह गुजर रहे थे, स्टारडम का दबाव, जो उस समय ताजा ही था।’
बता दें सुनील ने आगे कहा कि जब फिल्म निर्माता आपका पीछा करना शुरू करते हैं, तो आप मानते हैं कि आप भगवान हैं। वहीं आप स्थिरता खो देते हैं वहीं मैं उन दबावों को समझ रहा था जिससे वह गुजर रहे थे, स्टारडम का दबाव, जो उस समय ताजा ही था।’
Leave a Reply