डेस्क। चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन रिश्ते को लेकर इन दिनों सुर्खियों में रहने के बाद अब बिगबॉस-16 का हिस्सा होने की खबरों का केंद्र बन चुके हैं। पर अभी अपनी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्यों वो दोनों साथ में बिगबॉस के घर में आएंगे या नहीं। तो दूसरी ओर मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि इन दोनों को ही शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
शादी, लड़ाई, पैचअप और अब पूरी तरह अलग होने को लेकर सुष्मिता सेन के भाई राजीव और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा कई दिनों से मीडिया में खबरों का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। अब दोनों के एक साथ इस कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो में हिस्सा लेने की खबर भी तेजी से फैल रही है।
जानकारी के मुताबिक शो से जुड़े एक शख्स ने मीडिया को बताया कि चारू असोपा और राजीव सेन को इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक शो के लिए हामी नहीं भरी है।
वहीं एक्ट्रेस ने भी बताया है कि शो के मेकर्स ने उन्हें आने वाले सीजन के लिए संपर्क किया है। लेकिन उन्हें राजीव के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा,”मुझे राजीव के साथ ये शो करने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि काम तो आखिर काम होता है।”
Leave a Reply