डेस्क। उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मीडिया के बीच काफी भड़कती हुई दिखाई दे रहीं हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों के लिए हमेशा ही ट्रोल हुआ करती हैं और हेट भरे कमेंट्स का भी सामना करती हैं।
पर हद तो तब हो जब सामने खड़े किसी व्यक्ति ने उनके कपड़ों पर कमेंट कर किया जिससे एक्ट्रेस आग बबूला हो जाती है और बोलीं कि मैं यहां ये सुनने नहीं आई हूं।
उर्फी हाल में ही हरे रंग की ड्रेस पहने एक इवेंट में पहुंची थीं और वहीं पर मीडिया से बात करते हुए किसी ने जोर से कहा,”आज ठंग के कपड़े पहनकर आई है।” ये सुनकर उर्फी को काफी गुस्सा आ गया और वो बोलीं,”कौन है ये?’
इतना ही नहीं उन्होंने फोन में रिकॉर्ड ऑडिया भी सुना और वहां मौजूद रिपोर्टर्स से पूछा की किसकी आवाज है ये। पर उर्फी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बोला कि मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। मैं आप लोगों को इतनी इज्जत देती हूं और बदले में मुझे ये मिल रहा है। अगर कपड़ों के बारे में बोलना ही है तो अपनी गर्लफ्रेंड और बहन, मां के घर पर जाकर बोलो करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं कर सकता।”
आपको यह बता दें कि उर्फी ने जो ड्रेस पहनी है वो काफी बोल्ड है। वहीं उर्फी की ग्रीन ड्रेस बैकलेस है और आगे से पल्लू स्टाइल है, जिसे उर्फी ने सिर पर चढ़ा लिया है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने येलो हील्स भी पहन रखी है। उर्फी ने ये लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया हुआ है।
Leave a Reply