तीसरे दिन RRR के बॉक्स ऑफिस पर आई गिरावट के पीछे बड़ा कारण

RRR Box Office Collection 3 days । निर्देशक एसएस राजामौली की RRR ने बॉक्स ऑफिस (Box Office 3 day) पर सोमवार (28 मार्च) को शानदार प्रदर्शन नहीं किया। इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ तीन दिनों में 500 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश किया और अभी भी अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है। पर तीसरे दिन इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि RRR एक काल्पनिक युद्ध घटना पर आधारित ड्रामा फीचर है।

डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित आरआरआर लबे समय के इंतजार के बाद 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  फिल्म 3.5 साल से बन रही थी। पहले राजामौली ने इसे 2020 में रिलीज करने की योजना बनाई, लेकिन कोविड -19 महामारी ने उन्हें लंबे समय तक इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया।

 फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिलर ने लिखा है कि तमिलनाडु में सोमवार को फिल्म में सामान्य गिरावट देखी गई, लेकिन उन्होंने 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म की असाधारण उपलब्धि के बारे में भी बताया।

उनके ट्वीट पर फ़िल्म की अब तक कि कमाई का जिक्र करते हुए इसमें हुई गिरावट के बारे में बात की। और इसका कारण ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाई गई दो दिन की हड़ताल को बताया। उन्होंने यह साफ किया कि इस हड़ताल ने RRR के Box office पर असर डाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *