ईरानी महिलाओ के समर्थन में बोली ऐक्ट्रेस , मै नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही मै महिलाओ के हक की बात कर रही हूँ

विदेश – ईरान में चल रहे हिजाब विवाद की तपिश अब विदेश तक दिखने लगी है। अलग अलग देशो में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते सप्ताह बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ईरान में महिलाओ द्वारा जारी हिजाब प्रदर्शन का समर्थन किया था. वही अब नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है.उन्होंने हिजाब का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। एलनाज ने कहा प्रत्येक महिला को अपनी इच्छा के अनुसार कपड़े पहनने का हक है वह जो चाहे पहन सकती है. 
उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया आकउंट से एक पोस्ट की और लिखा – दुनिया की कोई भी महिला कही भी रहती हो उसे यह हक होना चाहिए की वह अपनी इच्छा के अनुसार जो चाहे पहन सके। किसी सी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह हक नहीं है की वह किसी भी महिला को जज करे और उसे बताए की उसे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। 
उन्होंने आगे कहा मै नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूँ लेकिन लोकतंत्र का यह अर्थ है की सभी की स्वतंत्रता। लोकतंत्र में सभी महिलाओ के पास यह हक होना चाहिए की वह अपने जीवन के फैसले खुद ले सके क्योंकि यह उनका हक है। मै बस महिलाओ की स्वतंत्रता और उनके हक की बात कर रही हूँ.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *