स्वरा बोली, केवल नुपूर को दोष देना ठीक नहीं,हम सभी उन नेताओं को जानते…… जो इससे चुनाव जीते

Nupur shrama:- भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को कल सुप्रीम कोर्ट ने जमकर लताड़ लगाई है। वही सुप्रीम कोर्ट के बयान के बाद एक बार पुनः सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा ट्रेंड कर रही है, इनके पक्षधर जहां सुप्रीम कोर्ट की आलोचना कर रहे हैं वही विपक्ष नुपुर शर्मा पर।हावी है। अब इसी बीच अपने बयानों को लेकर टीवी ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर सुर्खियों में। स्वरा ने कोर्ट की टिप्पणी के बाद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गई। 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा कि माना की वो काफी गलत लगती हैं, लेकिन केवल नुपुर शर्मा को दोष देना सही नहीं है। हम सभी उन नेताओं को जानते हैं जिन्होंने इसे शुरू किया, इसे हवा दी, इससे चुनाव जीते। नफरत आग है और भारत इस आग में जल रहा है।”जिस न्यूज चैनल के प्राइम शो में नुपुर शर्मा ने बयान दिया था, स्वरा ने उस चैनल की एंकर पर भी तंज कसा है। स्वरा ने लिखा,”मजा आ रहा है ना?

 

जाने क्या बोले यूजर्स:- 

एक यूजर कहता है कि नुपुर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से तय हो गया कि अघोषित रूप से देश में शरिया लागू हो चुका क्या। क्या हिंदू अब बोल भी नहीं सकता। वही दूसरा यूजर कहता है कि अभिव्यक्ति की आजादी का क्या होगा? अब एम एफ हुसैन पर भी केस चले अकबरुद्दीन पर भी केस चले बड़े ओवैसी पर भी केस चलेगां। वही एक अन्य यूजर कहता है कि आप वही है जो जूबैर के आपत्तिजनक ट्वीट के साथ खड़ी थी! आप उसी टीवी शो में तसलीम रहमानी द्वारा शिवलिंग पर की गई अभद्र टिप्पणी भूल गई!
क्या आप उदयपुर की आतंकी घटना को सिर्फ नुपूर की टिप्पणी के चलते justify कर रही हैं? 
एक यूजर कहता है कि अगर नूपुर शर्मा ने जो बोला वह गलत है यह आप चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे है तो ठीक है। गलत है तो बताओ गलत। उससे परहेज नही। लेकिन उदयपुर में जो बेरहमी से कत्ल हो चुका उसको भी तो condemn किया करो। लोगो का गुस्सा आप पर इसीलिए होता है कि एक के बारे में आप कभी बोलती नही। कृपया ध्यान दे। वही एक अन्य यूजर कहता है कि हिन्दू जाग रहा है। नूपुर शर्मा पर की गई सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी के खिलाफ एक सनातनी ने सुप्रीमकोर्ट में एक पिटीशन दायर कर के उन्हें अपने शब्द वापस लेने की याचिका दायर की है। सनातनियों, चाहे PM हो या HM, चाहे कोई जज हो या CM कृपया उनके गलत फैसले पर अपना विरोध दर्ज करवाते रहो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *