Sushant Singh Rajput’s suicide : बॉलीवुड के 8 सितारों के खिलाफ बिहार कोर्ट में केस दर्ज ,लगाए गंभीर आरोप

[object Promise]

टीवी जगत से निकलकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) ने 14 जून के मुंबई के अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में काम न मिलने की वजह से बीते 6 महीने से डिप्रेशन को झेल रहे थे। डिप्रेशन का सामना करते करते सुशांत सिंह राजपूत ने मौत को अपने गले लगा लिया। सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से ही उनके फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

फैंस का मानना है कि बॉलीवुड की गुटबाजी ने सुशांत सिंह राजपूत की जान ली है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की लड़ाई अब कोर्ट तक जा पहुंची है। ये मामला कोर्ट पहुंचने के बाद कई बॉलीवुड सितारों की मुश्किलें बढ़ सकती है। सूत्रों की माने तो बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali), एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत 8 बॉलीवुड सितारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से गुस्साए सुधीर कुमार ओझा नाम के एक वकील ने यह कदम उठाया है।

एएनआई से बात करते हुए सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि, ‘मुझे पता चला है कि 6 महीनों में सुशांत सिंह राजपूत को 7 फिल्मों से बाहर निकाला गया था और उनकी कुछ फिल्मों को रिलीज भी नहीं होने दिया गया। इन सब कारणों के चलते ही सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने पर मजबूर हुए हैं। ऐसे में मैंने सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत कोर्ट में ये केस दर्ज करवाया है।’

गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से ही लोग बॉलीवुड के कुछ सितारों पर भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म तेजी से अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आउटसाइडर्स को काम नहीं मिल पा रहा है। बॉलीवुड में हुए बुरे व्यवहार के चलते ही सुशांत सिंह राजपूत बुरी तरह से टूट गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनको इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और दोस्त भी सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बिहार में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं तो कई जगहों पर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए केंडिल मार्च भी निकाले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *