Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty ) एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज ‘धरावी बैंक’ (Dharavi Bank) में वापसी के लिए तैयार हो गए है। ये वेब सीरीज सुनील शेट्टी का ओटीटी डेब्यू बताई जा रही है। ‘धरावी’ की प्रेस मीट के दौरान शेट्टी ने फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ (Hera Pheri 3) को लेकर भी बात की है। वहीं उन्होंने बताया है कि वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी खुश भी हैं।
क्या अक्षय कुमार को रिप्लेस कर रहे कार्तिक आर्यन
इंडियन एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत में शेट्टी ने यह बताया है कि वह कार्तिक के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होने ये भी बताया कि फिल्म में कार्तिक राजू का किरदार नहीं करने वाले हैं और वो इस पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिप्लेस भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि कार्तिक, ‘हेरा फेरी-3’में एकदम अलग किरदार करने वाले हैं। जो राजू नहीं है।

कार्तिक में है गजब की एनर्जी बोले सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने कहा,”कार्तिक में गजब का चार्म नजर आता है और वहीं वो इस मुकाम पर पहुंचा है। वह जुनूनी है और वह काम भी करना चाहता है। वहीं यह हो सकता है फिल्म में वह इन तीन लोगों में भी ताजगी ला दे। साथ ही हो सकता है कि वह उनमें भी युवा वाला स्पार्क जोड़ दे। वो बोले उसका अनुभव और एनर्जी जादू की तरह हैं। कोई होना चाहिए न जो फिल्म में बाबू भाई की एनर्जी को मैच कर पाएं। क्योंकि राजू और श्याम तो अब बूढ़े हो चुके हैं। मैं कार्तिक के साथ काम करने के लिए बहुत ही खुश हूं। वहीं अब पूरे 14 साल हो गए हैं पर अब भी दर्शक किरदारों को याद करती है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुद बताया था कि वो ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा नहीं बनने वाले है। इसके पीछे उन्होंने क्रिएटिव मतभेद होना बताते हुए फैंस से इसकी माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें स्क्रिप्ट से लेकर स्क्रीन प्ले जैसी अन्य कई चीजों से परेशानी भी है, इसलिए वो खुद को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनाना चाहते।
Leave a Reply