जल्दी रिकवरी होने के लिए राजू श्रीवास्तव को सुनाई जा रहीं ऐसी ऑडियो क्लिप

डेस्क। मशहूर कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनका दिल्ली के एम्स में इलाज भी चल रहा है। 8 दिन बीत जाने के बाद भी वह होश में नहीं आए हैं। 

बता दें कि 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गए और उन्हें अस्पताल लाया गया था। वहीं जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत में धीर-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन वो अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। इसी बीच अब उनकी हेल्थ से जुड़ी एक और खबर देखने को मिली है।

साथ ही राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी खबर भी सामने आई है। राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव को तीन दिन से बुखार है। इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए परिजनों की सहमति से किसी को भी उनके पास जाने की मनाही है।

 परिवार के सदस्यों को ICU के बाहर एक ग्लास विंडो से ही राजू को देखने की अनुमति दी गई है। साथ ही बुखार होने के कारण डॉक्टर ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला भी लिया है।

कॉमेडियन के भाई ने आगे यह भी बताया कि भइया की रिकवरी स्लो है। डॉक्टर बता रहे हैं कि उन्हें होश आने में 4 से 5 दिन या ज्यादा भी वक्त लग सकता है। भइया को परिवार के रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज सुनाए जा रहे हैं ताकि उनकी रिकवरी फ़ास्ट हो सके। उनको गजोधर और संकठा के किस्से भी, उनकी ही आवाज में इस समय सुनाए जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि राजू के सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने भी राजू श्रीवास्तव के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें उन्होंने यह बताया है कि उनकी कंडीशन में पहले से काफी सुधार हुआ है। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगने की अपील भी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *